सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

इतिहास के ऐसे रहस्य जिन्हें आज तक नहीं सुलझाया गया | Unsolved Mysterious of All Time

 

इतिहास के ऐसे रहस्य जिन्हें आज तक नहीं सुलझाया गया | Unsolved Mysterious of All Time


1900 से पहले तक माना जाता था कि सभी इंसानों का खून एक जैसा ही होता है, लेकिन 1900 में ऑस्ट्रेलिया के वैज्ञानिक Karl Landsteiner द्वारा इंसानों में ब्लड ग्रुप को पहली बार खोजा गया। लेकिन सभी इंसानों का ब्लड ग्रुप अलग अलग क्यों होता है इसका पता लगाने के लिए वैज्ञानिकों द्वारा बहुत से शोध किये गए और अलग अलग तर्क दिए गए लेकिन आजतक साफ पता नहीं चल पाया है कि इंसानों का ब्लड ग्रुप अलग अलग क्यों होता है।


6 इंच का इंसानी कंकाल 

2003 में Chile केAtacama रेगिस्तान  में 6 इंच का एक कँकाल मिला था जिसके मजबूत दाँत और बड़ी खोपड़ी थी और इसे 1970 के करीब का माना गया। पहले तो इतने छोटे आकार के कंकाल को देख कर इसे किसी एलियन का कँकाल बताया गया लेकिन बहुत सालों तक चले शोध के बाद बताया गया की यह किसी इंसानी महिला का कँकाल है जिसे बोनेपन की बीमारी होंगी और उसकी मौत 6-8 साल की उम्र में हो गयी होगी। लेकिन वैज्ञानिकों के अनुसार इंसानी शरीर में 12 पसलियों के सेट होते है लेकिन इसके शरीर में सिर्फ 10 पसलियों के सेट ही थे और इसे ऐसी कौनसी ऐसी बीमारी थी जिस कारण इसका शरीर का आकार इतना छोटा था इसका जबाव वैज्ञानिक आज तक नहीं दे पाए है।


2 बहनों का पुनर्जन्म 

दुनिया में बहुत से लोग है जो पुनर्जन्म में विश्वास करते हैं लेकिन विज्ञान पुनर्जन्म जैसी बातों को नहीं मानता पर Pollock बहनों कि कहानी ऐसी हैं जिसने वैज्ञानिकों को भी हैरान कर दिया था। मई, 1957 को 11 साल की Joanna Pollock और 6 साल की Jacqueline Pollock की एक कार दुर्घटना में मौत हो गयी थी। इसके बाद एक साल बाद उनकी माँ ने Gillian और Jennifer नाम की जुड़वाँ बेटियों को जन्म दिया और जन्म के समय से ही उनके शरीर में ऐसे दाग़ थे जो Joanna और Jacqueline के भी थे। ज़ब वे थोड़े बड़े हुए तो Gillian ने Joanna के खिलौनो को अपना बताकर रख लिया और Jennifer ने Jacqueline के खिलौने रख लिए। ऐसे और भी बहुत से इत्तेफाक थे जो उनकी पुरानी बहनों से मेल खाती थी जैसे Gillian का Joanna को छोटी बहन की तरह ज्यादा प्यार करना, दोनों का अपने पुराने खिलौनो को पहनचानना, पुरानी जगहों को बिना बताये पहचानना कार से बचपन से ही डरना। इनकी कहानी पता चलने के बाद इस केस को अच्छे से समझने के लिए बहुत से लोग आये पर सभी हैरान रह गए। हालांकि उम्र बढ़ने के बाद दोनों बहनों की पिछली जन्म की यादें भी कम होती चली गयी।

क्या डंक मारने के बाद खुद भी मर जाती हैं

Encephalitis Lethargical एक रहस्यमयी बीमारी 

Encephalitis Lethargical या sleeping sickness ऐसी बीमारी थी जो इंसानों के दिमाग़ पर असर करती थी और इस बीमारी की वजह से इंसान मूर्ति की तरह बन जाता था जिसमें वह न तो कुछ बोल पाता था और न ही हिल पाता था। यह बीमारी 1915 से 1926 के बीच पुरे दुनिया भर में फैल गयी थी जिसमें अनुमान लगाया जाता है कि 10 लाख से ज्यादा लोग ग्रसित हुए थे जिनमें से लगभग 5 लाख लोगों की मौत हो गयी थी और बचे हुए लोगों में भी ज्यादा लोग पहले की तरह स्वस्थ नहीं हो पाए। लेकिन इस बीमारी के फैलने का क्या कारण था ये आजतक पता नहीं चल पाया। वैज्ञानिकों द्वारा इसके फैलने का कारण पता करने के लिए बहुत से रिसर्च किये गए लेकिन इसके फैलने का कारण कभी पता नहीं चल पाया।


Traub Motorcycle

1967 में शिकागो के एक घर में प्लम्बर को ज़ब रिपेयरिंग के लिए बुलाया गया तो उसे उस दीवार के पीछे छुपी हुई एक बाइक मिली। इसके बाद छानबीन करने पर पता चला कि यह बाइक 1917 से इस दीवार के पीछे थी और इसमें उस समय के हिसाब से बहुत ही उच्च टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया था जो उस समय किसी भी बाइक में नहीं थी, यह मोटरसाइकिल अभी भी बिल्कुल नए की तरह थी और अभी भी अच्छे से चल रही थी। ये इस तरह की इतिहास की इकलौती मोटरसाइकिल है और इसे Traub Motorcycle नाम दिया गया। Traub Motorcycle में कौनसी तकनीक का इस्तेमाल किया गया था और इसे किसने बनाया था इसका कभी पता नहीं चल पाया।


Nazca Lines रहस्यमयी विशाल रेखाएं 

Nazca Lines पेरू के Nazca रेगिस्तान में फैली बहुत बड़ी आकृतियां है। Nazca Lines को 1920 के समय मे खोजा गया था और माना जाता है कि ये आकृतियाँ 2,000 सालों से भी ज्यादा पुरानी है। Nazca Lines रेगिस्तान में 190 वर्ग मील (500 वर्ग किलोमीटर) तक फैली है। Nazca Lines कि सबसे ज्यादा हैरान करने वाली बात इन आकृतियों का आकार है जिनमें से कुछ तो इतनी बड़ी है कि उन्हें आसमान में जाकर ही स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है। यहाँ पर बंदर (360 फुट), मकड़ी (150 फुट), व्हेल (210 फुट), चिड़िया जैसे जीवों, फूल और पेड़ और कुछ ऐसी आकृतियां भी बनी है जो पृथ्वी की नहीं लगती। रेगिस्तान के सूखे, कम हवा और मौसम में बहुत कम बदलाव के कारण ये आकृतियां आजतक सुरक्षित रह पायी है। पुरातत्वविद आज भी हैरान है कि पुराने समय में इंसानों द्वारा इतनी बड़ी आकृतियां क्यों और कैसे बनाई गयी होगी। इसे क्यों बनाया गया था इसके पीछे का कारण कुछ लोग बताते है कि इन्हें भगवान को खुश करने के लिए बनाया गया था क्यूंकि ये आसमान से साफ दिखाई देते थे जबकि कुछ का मानना है इन्हें पानी कि खुदाई के दौरान बनाया गया था। लेकिन इतनी बड़ी आकृतियों को पुराने समय में कैसे और किस कारण से बनाया गया होगा ये आज भी रहस्य बना हुआ है। साल 1994 में UNESCO ने इसे World Heritage Site में शामिल कर लिया।

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री का गायब हो जाना 

Harold Hold ऑस्ट्रेलिया के 17वें प्रधानमंत्री थे लेकिन 1967 में विक्टोरिया के Cheviot Beach पर नहाते समय वे अचानक से गायब हो गए और उनको ढूंढ़ने के लिए पुलिस द्वारा बहुत बड़ा खोज अभियान भी शुरू किया गया जो ऑस्ट्रेलिया के इतिहास के सबसे लम्बे समय तक चले खोज अभियानों में से भी एक था। लेकिन बहुत दिनों तक खोज करने के बाद भी ज़ब वे नहीं मिले तो उनको मृत घोषित कर दिया गया लेकिन उनकी लाश कभी नहीं मिल पायी। उनकी मौत को लेकर बहुत से तर्क दिए गए किसी का कहना था ये कोई षड्यंत्र था किसी का मानना था कि ये कोई दुर्घटना थी लेकिन असल में क्या हुआ था और उनकी लाश कहाँ चली गयी ये आज भी रहस्य ही बना हुआ है।

2 बहनों का पुनर्जन्म 

दुनिया में बहुत से लोग है जो पुनर्जन्म में विश्वास करते हैं लेकिन विज्ञान पुनर्जन्म जैसी बातों को नहीं मानता पर Pollock बहनों कि कहानी ऐसी हैं जिसने वैज्ञानिकों को भी हैरान कर दिया था। मई, 1957 को 11 साल की Joanna Pollock और 6 साल की Jacqueline Pollock की एक कार दुर्घटना में मौत हो गयी थी। इसके बाद एक साल बाद उनकी माँ ने Gillian और Jennifer नाम की जुड़वाँ बेटियों को जन्म दिया और जन्म के समय से ही उनके शरीर में ऐसे दाग़ थे जो Joanna और Jacqueline के भी थे। ज़ब वे थोड़े बड़े हुए तो Gillian ने Joanna के खिलौनो को अपना बताकर रख लिया और Jennifer ने Jacqueline के खिलौने रख लिए। ऐसे और भी बहुत से इत्तेफाक थे जो उनकी पुरानी बहनों से मेल खाती थी जैसे Gillian का Joanna को छोटी बहन की तरह ज्यादा प्यार करना, दोनों का अपने पुराने खिलौनो को पहनचानना, पुरानी जगहों को बिना बताये पहचानना कार से बचपन से ही डरना। इनकी कहानी पता चलने के बाद इस केस को अच्छे से समझने के लिए बहुत से लोग आये पर सभी हैरान रह गए। हालांकि उम्र बढ़ने के बाद दोनों बहनों की पिछली जन्म की यादें भी कम होती चली गयी।

नदी का पानी कहाँ जाता है?

Minnesota के Judge C.R. Magney State Park में Devil's Kettle नाम का एक गड्ढा (Pothole) है जो पत्थरों के बीच मौजूद है और नदी का आधा पानी इस गड्ढे में जाता है। लेकिन रहस्यमयी बात यह है कि इस गड्ढे में जाने वाला पानी कहां निकलता है इसका आजतक पता नहीं चल पाया है। लोगों द्वारा इस गड्ढे में डाई, पिंग पोंग बॉल्स और GPS Tracker जैसी बहुत सी चीजे फ़ेंकी गयी लेकिन ये चीजें कभी भी मिल नहीं पायी और शोधकर्ताओं के लिए ये आज तक एक रहस्य बना हुआ है।


रहस्यमी सेटेलाइट

1954 में अमेरिका के United State Air Force के द्वारा आसमान में 2 सेटेलाइट देखे गए थे जो पृथ्वी का चक्कर लगा रहे थे लेकिन चौकाने वाली बात यह थी कि इस समय इंसानों के पास सेटेलाइट बनाने वाली टेक्नोलॉजी नहीं थी इसीलिए उस समय सेटेलाइट का अविष्कार भी नहीं हुआ था। United State Air Force ने इन सेटेलाइट्स की तस्वीरें भी जारी की थी और इन्हे Black Knight Satellite नाम दिया गया था। कुछ लोगों ने इसे एलियन का UFO बताया तो कुछ का मानना था इसे एलियन द्वारा बनाया गया सेटेलाइट बताया जो 13,000 सालों से पृथ्वी का चक्कर लगा रहा है लेकिन ये असल में क्या था इसका पता नहीं चल पाया।रहस्यमयी किताब :- Voynich manuscript 240 पन्नो वाली हाथों से लिखी गयी एक पुस्तक है जिसे 15वीं सदी का माना जाता है। इस पुस्तक को एक रहस्यमयी पुस्तक माना जाता है क्यूंकि इसे पूरी तरह एक अज्ञात भाषा में लिखा गया है जिसे कोई भी नहीं पड़ सकता। इस पुस्तक में अभी 240 पन्ने है लेकिन माना गया है इसके बीच के बहुत से पन्ने गायब है। पुस्तक में अजीबोग़रीब जीव, नग्न औरतें और बहुत सी अजीब चीजों के चित्र बने हुए है और इन चित्रों और पुस्तक में लिखे शब्दों को समझने के लिए बहुत से Cryptographer द्वारा प्रयास किया गया लेकिन पुस्तक किस बारे में है, इसमें क्या लिखा है, इसे क्यों और किसने लिखा है इन सब सवालों का जवाब आज तक नहीं मिल पाया है।

मांस की बारिश 

3 मार्च, 1876 को अमेरिका के Kentucky में सुबह के 11 से 12 बजे के बीच में आसमान से अचानक मांस की बारिश होने लगी।यह लाल रंग के मांस थे जिनका आकार 2×2 इंच से लेकर 4×4 इंच तक था। ये मांस कि बारिश क्यों होने लगी थी इसके पीछे बहुत से तर्क दिए गए थे लेकिन सबसे ज्यादा माने जाने वाला तर्क ये था कि ये मांस गिद्ध के झुण्ड ने मांस खाने के बाद उड़ते समय यहाँ भी गिराए होंगे लेकिन इस तर्क का भी कोई पक्का सबूत नहीं है। लेकिन सबसे ज्यादा चौकाने वाली बात यह थी कि यह मांस गाय का, घोड़े का, भालू का इंसान का या किस जीव का था ये कभी पता नहीं चल पाया।


Jack the Ripper 

1988 के समय में लन्दन  में एक सीरियल किलर का बहुत ज्यादा खौफ था। यह किलर सिर्फ वेश्या महिलाओ की हत्या ही करता था लेकिन वह हत्या बहुत ही खौफनाक तरीके से करता था और महिलाओं की अंदरूनी अंगों को भी निकाल लेता था। 1988 से 1991 की बीच दर्जनों महिलाओं कि हत्या हुई थी लेकिन 1988 में हुई 5 हत्याओं में सबसे ज्यादा समानताएं थी। इन पांच में से एक महिला की लाश के पास से पत्र मिला था जिसमे लिखा था वह अभी और भी हत्याएं करने वाला है जिसके बाद इस सीरियल किलर का ख़ौफ़ और भी ज्यादा बढ़ गया और लोग घरों से बाहर निकलने में भी डरने लगे लेकिन इस पत्र के बाद इस सीरियल किलर को एक नाम मिल गया जो था Jack the repper, पर यह साफ नहीं था कि पत्र को किलर ने ही लिखा था या किसी पत्रकारों ने इस खबर को ज्यादा फैलाने के लिए खुद लिखा था।यह हत्याकांड इंग्लैंड के इतिहास की सबसे रहस्यमयी घटनाओं में से एक है और इस हत्याकांड के 130 साल बीत जाने के बाद भी पता नहीं चल पाया की हत्यारा कौन था और हत्यारे का असली नाम क्या था।

दुनिया का सबसे शातिर चोर 

अमेरिका के DB Cooper को दुनिया का अब तक का सबसे शातिर और रहस्यमयी चोर माना जाता है जिसे कभी पकड़ा नहीं जा सका। 24 नवंबर, 1971 को DB Cooper ने Boeing 727 प्लेन को हाईजैक कर लिया था $200,000 और 4 पैराशूट की मांग की थी और मांगे पूरी हो जाने के बाद वह पैसों के साथ प्लेन से कूद गया था। प्लेन से कूद जाने के बाद DB Cooper को ढूढ़ने के लिए बहुत से खोज अभियान चलाये गए और ये अमेरिका के इतिहास का सबसे लम्बे समय तक चलने वाले केस में से भी एक था लेकिन इस शातिर चोर का कभी पता नहीं चल पाया।

इतिहास के पांच सबसे बड़े रहस्य, जो आज भी हैं अनसुलझे

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

इतिहास के पांच सबसे बड़े रहस्य, जो आज भी हैं अनसुलझे

समुद्र का पानी खारा क्यों होता है?