मरने के बाद क्या होता है?
मरने के बाद क्या होता है?
क्या डंक मारने के बाद खुद भी मर जाती हैंइंसान की ज़िंदगी जितनी मुश्किल चीज़ है, उतनी ही रहस्यमय होती है मौत की यात्रा. आज तक कोई भी इस बात का सही-सही जवाब नहीं दे पाया है कि आखिर इंसान के मरने के बाद उसका क्या होता है? मृत्यु होते वक्त शरीर को क्या महसूस होता है और हमारा दिमाग क्या सोच रहा होता है? इस सवाल के जवाब में विशेषज्ञों ने जो बताया है, वो हमारी अब तक की थ्योरी से थोड़ा अलग है.
हम ज्यादातर उन लोगों की बातों पर ही भरोसा करते हैं, जो मौत के छूकर या फिर यूं कहें कि कुछ सेकेंड या मिनट के लिए मरकर वापस आने का दावा करते हैं. उन सभी की बातें एक जैसी नहीं होतीं. कुछ लोगों के लिए मृत्यु के बाद की दुनिया सुकून भरी रही तो कुछ ने शैतानों से प्रताड़ित होने का दावा किया. आखिर मौत तक ले जाने वाली उस अंधी सुरंग के बाद की दुनिया है क्या ? करीब 2000 लोगों को अपनी आंखों से मरता हुआ देख चुके डॉक्टर थॉमस फ्लेसचैमन (Dr Thomas Fleischmann) ने इसी आधार पर मृत्यु के 5 चरण बताए हैं.
नवजात बच्चे रोते रहते है , फिर भी आंखों में आंसू क्यों नहीं आते
5 चरणों में होती है इंसान की मौत
35 सालों तक एक्सीडेंट एंड एमरजेंसी डॉक्टर रह चुके थॉमस ने अपनी आंखों के आगे 2000 लोगों की मौत देखी और ऐसे तमाम लोगों से बात की, जो बिल्कुल मौत को छूकर लौटे थे. डॉक्टर थॉमस ने इसी आधार पर मौत के 5 चरण बताए हैं.
पहले चरण के मुताबिक इंसान का सारा दर्द, चिंताएं, डर खत्म हो जाता है. उसे कोई शोर सुनाई नहीं देता और शांति महसूस करने लगता है. कुछ लोगों ने मरते वक्त खुशी महसूस करने की भी बात कही.
दूसरे चरण में डॉक्टर थॉमस बताते हैं कि लोगों को अलग ही अनुभव होता है. कुछ लोगों को हवा में उड़ने जैसी अनुभूति होती है और कुछ लोगों को लगता है कि शरीर हल्का हो चुका है.
तीसरा चरण इंसान को राहत देने वाला होता है. डॉक्टर थॉमस ने जिनसे बात की, उनमें से 98 फीसदी का कहना था कि उन्हें आराम मिल रहा था लेकिन 2 फीसदी लोग ऐसे भी थे, जिन्हें भयानक आवाज़ें, गंध और खौफनाक जीव दिखाई दे रहे थे.
चौथे चरण में मरने वाला शख्स तेज़ रोशनी देखता और ये बेहद तेज़, गर्म और अपनी तरफ खींचने वाली रोशनी धीरे-धीरे काले अंधकार में तब्दील हो जाती है.
पांचवें चरण में आप इस दुनिया को छोड़ चुके होते हैं. 10 फीसदी लोग, जो मृत्यु के बाद वापस आए, उनका कहना है कि उन्हें खूबसूरत दुनिया देखी. वहां सुंदर रंग और सुंदर संगीत था. वहां पहुंचने के बाद प्यार की अनुभूति हो रही थी.

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें