नवजात बच्चे रोते रहते है , फिर भी आंखों में आंसू क्यों नहीं आते

 नवजात बच्चे रोते रहते है , फिर भी आंखों में आंसू क्यों नहीं आते

सपने क्यों आते हैं | सपने आने का कारण

अगर कोई बात दिल पर लग जाए तो हमारी आंखों से आंसू छलकने में ज्यादा वक्त नहीं लगता, लेकिन नवजात बच्चे कितना भी रोते रहें, उनकी आंखों से आंसू ढुलकतेही नहीं. आपने कभी ये बात सोची है कि आखिर क्या वजह है कि बच्चों का दुख-दर्द बताने वाले आंसू दिखाई नहीं देते? आज हम आपको इसके पीछे का रोचक विज्ञान बताते हैं.


क्या डंक मारने के बाद खुद भी मर जाती हैं

बिल्कुल नई दुनिया और नए माहौल में आने के बाद छोटे बच्चों को झटका तो लगता ही है. ऐसे में उनका ज़ोर-ज़ोर से रोना कोई अजीब बात नहीं है, लेकिन अजीब बात ये है कि इतना रोने के बाद भी उनकी आंखें आंसू पैदा ही नहीं कर पातीं. Livescience की रिपोर्ट के मुताबिक इसके पीछे भी एक विज्ञान है, जिस पर आपने शायद ही कभी ध्यान दिया हो.

क्यों नहीं आते नवजात बच्चों को आंसू ?
यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया (University of California) के बाल रोग विशेषज्ञ डेविस  के मुताबिक जब भी हम किसी भावना के चरम पर होते हैं, तो ये तनाव आंखों में आंसू ला देता है, जो दरअसल आंखों की सुरक्षा के लिए होते हैं. इसे तनाव कम होता है और थोड़ी राहत भी मिलती है. तुरंत जन्म लेने वाले बच्चों में आंसू लाने वाले टियर टक्ट्स पूरी तरह विकसित नहीं हो पाते हैं, यही वजह है कि वे रोते तो बहुत हैं, लेकिन आंखों से पानी नहीं आता. उनकी आंखों में सिर्फ इतना ही पानी होता है, जिससे वो नम रहें लेकिन गालों पर ढुलकने जितना पानी पैदा ही नहीं हो पाता.

जानें साइंस के ऐसे 7 रहस्य

आंसू और पसीना आना कब शुरू होता है?
अब मामला ये है कि आखिर आंसू बनना शुरू कब होता है? टिम्बरलाइन ( Timberline ) के मुताबिक 3-4 हफ्ते के अंदर बच्चों के टियर डक्ट विकसित होने लगते हैं और उनके भावनात्मक आवेग में ये गालों पर ढुलकना शुरू हो जाते हैं. आंखों के आंसू की तरह छोटे बच्चों की त्वचा पर पसीना भी नहीं आता. यहां भी वही वजह काम करती है, बच्चों की पसीना लाने वाली ग्रंथियां यानि स्वेट ग्लैंड्स जब तक पूरी तरह नहीं काम करतीं, उन्हें गर्मी लगने पर भी पसीना नहीं आता. सबसे पहले बच्चों के माथे पर पसीना आना शुरू होता है और फिर उने हाथों-पैरों में.

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

इतिहास के पांच सबसे बड़े रहस्य, जो आज भी हैं अनसुलझे

समुद्र का पानी खारा क्यों होता है?

इतिहास के ऐसे रहस्य जिन्हें आज तक नहीं सुलझाया गया | Unsolved Mysterious of All Time