सपने क्यों आते हैं | सपने आने का कारण

  


सपनों का मतलब जानिए पूरी जानकारी | Sapno ka matlab in Hindi

हैरान कर देने वाले रोचक तथ्य

सपना क्या होता है:

सपने वे कहानियां और चित्र होते हैं, जो हमारे दिमाग में सोते समय बनते हैं। वे मनोरंजक, मजेदार, रोमांटिक, परेशान, भयानक और कभी-कभी विचित्र हो सकते हैं। सपने वैज्ञानिकों और मनोवैज्ञानिक डॉक्टरों के लिए रहस्य का स्थायी स्रोत रहा हैं। सपने आने का असली रहस्य कोई नहीं जान पाया है कि सपने क्यों आते हैं?

सपने हमारी ज़िंदगी का अभिन्न हिस्सा होते हैं। कई सपने ऐसे होते हैं जो हमें नींद में आते हैं और कई ऐसे होते हैं जो हमें सोने नहीं देते।

सपने कई बार इतने सुखद होते हैं कि उनसे बाहर आने का मन नहीं होता जबकि कई इतने भयानक होते हैं कि हम उनसे बाहर आने के लिए झटपटाने लगते हैं

और जब हम उनसे सचमुच बाहर निकल आते हैं या जब हमारी नींद खुलती है तो हम बुरे सपने के खत्म होने पर राहत की साँस लेते हैं।

सपनों में अधिकतर हम अपने जीवन से जुड़ी घटनाओं को तो देखते ही हैं साथ ही कुछ ऐसी घटनाओं से भी रूबरू होते हैं जिन्हें हम अपने भविष्य में देखने वाले हैं। कुछ सपने हमें अतीत की घटनाओं की याद दिलाते हैं तो कुछ भविष्य के लिए आगाह करते हैं।

अमरनाथ गुफा के रहस्य

वैज्ञानिक सपनों के सच होने की बातों को नहीं मानते, उनके अनुसार मानव द्वारा देखे गए अधिकतर सपनों का कोई अर्थ नहीं होता परंतु ज्योतिष शास्त्र में हर सपने का अर्थ ज़रूर होता है।


सपने क्यों आते हैं | सपने आने का कारण

सपने आना सिर्फ हमारे दिमाग की एक काल्पनिक सोच है जो हमें नींद के दौरान दिमाग के जरिए दिखाई देती है। आपको यह जानकर सायद हैरानी होगी की आपको ज्यादातर सपनों में वही दिखाई देता है जो असल लाइफ में आपके आसपास हो रहा है जैसे यदि आप कोई डरावनी मूवी देखते हैं तो ऐसा हो सकता है कि आपको डरावने सपने आए। जैसे कि यदि आपने कोई सुपर हीरो मूवी देखी है तो हो सकता है आपको उसी मूवी के जैसे सपने आए, ऐसा भी हो सकता है कि सपने में आप अपने आप को सुपर हीरो माने। सपने आने का पिछले जन्म या फिर अगले जन्म से कोई लेना देना नहीं होता। अगर हम विज्ञान को मान  के चलें तो सपने आना सिर्फ आसपास की घटना का दिमाग द्वारा बनाया गया एक मायाजाल सा होता है लेकिन अलग-अलग चीजों के सपने आने का अलग-अलग मतलब बताया गया है।

मानव शरीर के रोचक तथ्य

कभी-कभी हमें अपने अतीत के बारे में सपने आते हैं जो कि हमारे साथ पहले हो चुका है उसी के बारे में आते हैं या फिर हमें भविष्य में कुछ करना है तो उसके बारे में भी सपने आ सकते हैं वैसे तो ज्यादातर सपने हमारे दिमाग की सोच की वजह से जाते हैं जैसा हम हाल फिलहाल सोचते हैं उसके जैसे ही सपने हमें रात में दिखाई देते हैं लेकिन कभी-कभी ऐसा होता है कि हमें लगता है कि हमने वह चीज अपने जीवन में नहीं देखी फिर भी वह सपने में आगयी। आमतौर पर ऐसे सबके साथ नहीं होता। आइए जानते हैं कि इन सपनों का मतलब क्या होता है और सपनों का फल क्या होता है सपनों का अर्थ क्या है।

हमें सपने दिन में या रात में कभी भी आ सकते हैं दिन में आने वाली सपनों का अलग मतलब होता है और रात में आने वाली सपना का अलग मतलब होता है चलिए जानते हैं।

आज हम यहाँ ज्योतिष के अनुसार मनुष्य द्वारा देखे गए कुछ सपनों का मतलब बताने जा रहे हैं इससे आपको अपने सपनों के अर्थ को समझकर अपने भविष्य की उचित योजनाएँ बना सकते हैं।

जानें साइंस के ऐसे 7 रहस्य

सपनों में जो घटनाएँ हमें दिखाई देती है ज़रूरी नहीं कि वे पूरी सच हों परंतु कुछ न कुछ संकेत तो दे ही देती हैं। यहाँ हम आपको सपने में दिखी कुछ खास चीजों के मतलब बता रहे हैं –


किसी मृत परिजन का सपने में दिखाई देना-

अगर आप सपने में किसी पहले से मृत्यु को प्राप्त हो चुके व्यक्ति या परिजन दिखाई देते हैं या बात करते हैं तो समझ लीजिए कि जल्दी ही आपकी कोई मनोकामना पूरी होने वाली है।

इतिहास के ऐसे रहस्य जिन्हें आज तक नहीं सुलझाया गया

आत्महत्या दिखाई देना –

अगर आपको सपने में आप आत्महत्या करते हुए दिखाई देते हैं तो इसका यह अर्थ हो सकता है कि आप किसी असहनीय चिंता से ग्रसित हैं। आपको इसे जल्द ही दूर करने का उपाय खोजना चाहिए।


अर्थी दिखाई देना –

अगर आपको अपने सपने में अर्थी दिखाई देती है तो यह आपके लिए शुभ साबित हो सकता है। किसी रोगी को अगर अर्थी दिखाई देती है तो उसके रोगों के ठीक हो जाने की प्रबल संभावनाएँ बनती हैं।


सपने में शव दिखाई पड़ना –

सपने में किसी शव को देखने का अर्थ है आपका भाग्य आपका साथ दे रहा है।

सपने क्यों आते हैं | सपने आने का कारण

सपने में अगर कुत्ता दिखाई दे –

अगर आपको सपने में कुत्ता दिखाई दे तो ये एक शुभ समाचार हो सकता है। आपकी किसी पुराने मित्र से भेंट हो सकती है। अगर आपको कुत्ता रोते हुए दिखाई दे तो यह किसी अशुभ समाचार का संकेत होता है।


सपने में अगर बिल्ली दिखाई दे –

अगर सपने में आपको बिल्ली दिखाई दे तो यह अच्छा नहीं माना जाता। आपको अपने किसी करीबी से धोखा मिलने की संभावना बनती दिखाई देती है


सपने में शेर दिखाई देना –

शेर शक्ति का प्रतीक माना जाता है। अगर आप अपने सपने में शेर देखते हैं तो इसका अर्थ है कि आपके शत्रु आपसे डरेंगे और आपकी शक्ति में इज़ाफ़ा होगा।


सपने में नाग दिखाई देना –

ऐसे तो सर्प को बिल्कुल भी शुभ नहीं माना जाता और सभी उससे डर जाते हैं अगर नाग सपने में दिखाई दे जाता है तो लोग और भी ज्यादा भयभीत हो जाते हैं परंतु सपनों में नाग देखना शुभ होता है इसका अर्थ है कि आपके जीवन में खुशियाँ आने वाली हैं।


सपने में मछली दिखाई देना –

अगर सपने में मछली दिखाई दे तो यह शुभ माना जाता है क्योंकि मछली को माता लक्ष्मी का रूप माना जाता है। मछली दिखाई देने का मतलब है आपको प्रबल धन लाभ के योग बन रहे हैं।

इतिहास के पांच सबसे बड़े रहस्य, जो आज भी हैं अनसुलझे

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

इतिहास के पांच सबसे बड़े रहस्य, जो आज भी हैं अनसुलझे

समुद्र का पानी खारा क्यों होता है?

इतिहास के ऐसे रहस्य जिन्हें आज तक नहीं सुलझाया गया | Unsolved Mysterious of All Time