मानव शरीर के रोचक तथ्य | Manav Sharir Ke Rochak Tathya
मानव शरीर के रोचक तथ्य | Manav Sharir Ke Rochak Tathya
दोस्तों हमारा मानव शरीर एक अद्भुत चीज है, आप भले ही सारा दिन अपने साथ बिताते हैं, फिर भी बहुत सारी चीजें हैं जो आप शायद अपने शरीर के बारे में नहीं जानते हैं।
हम सोचते हैं कि हम अपने शरीर को पूरी तरह से जानते हैं। और ये भी जानते हैं कि हमारा शरीर कैसे काम करता है और प्रत्येक समय उनमें किस तरह के बदलाव और प्रक्रियाएँ होती हैं।
लेकिन वास्तव में, मानव शरीर एक गंभीर रूप से जटिल और रहस्यमय तंत्र है जो कभी-कभी सबसे योग्य विशेषज्ञों – डॉक्टरों और वैज्ञानिकों को भी भ्रमित करता है।
मानव शरीर विभिन्न प्रकार के कोशिकाओं, ऊतकों, अंगों और अन्य जैविक प्रणालियों से बना है, जो स्वस्थ जीवन को बनाए रखने के लिए आवश्यक विभिन्न प्रकार के कार्यों को पूरा करते हैं।
इन कार्यों के अलावा, हमारे शरीर के बारे में कई ऐसे आश्चर्यजनक तथ्य हैं जिनके बारे में हम सभी जानते नहीं हैं।
सपने क्यों आते हैं | सपने आने का कारण
मानव शरीर के बारे में रोचक तथ्य और जानकारी
- आंख का कोर्निया हमारे शरीर का एकमात्र ऐसा हिस्सा है जिसमें रक्त की कोई आपूर्ति नहीं होती है, यह हवा से सीधे ही आँक्सीजन ग्रहण कर लेता है।
- मानव मस्तिष्क की जो मेमोरी क्षमता होती है वह लगभग चार टेराबाइट्स (TB) के बराबर होती है।
- आप को जानकर हैरानी होगी की मनुष्य की खोपड़ी 29 प्रकार की हड्डियों से मिलकर बनी होती है।
- जिस तरह से हमारे फिंगर के प्रिंट होते है उसी तरह से हमारी जीभ का भी अलग से अपना प्रिंट होता है।
- प्रेत्यक मनुष्य अपने जीवन काल में लगभग 35 टन खाना खा जाता है।
- हमारे मस्तिष्क से भेजे गए तंत्रिका तंत्र की चाल लगभग 274 किलोमीटर प्रति घंटा होती है।
- हमारा मस्तिष्क एक दिन में संसार के सभी टेलीफोन कि तुलना में अधिक विद्युत आवेग उत्पन्न करता है।
- हमारे शरीर की सबसे बड़ी हड्डी, जांघ की हड्डी होती है जिसे फीमर नाम से जाना जाता है और ऐसा माना जाता है कि यह हड्डी स्टील से भी ज्यादा मजबूत होती है।
- हमारे शरीर की सबसे छोटी हड्डी, कान की हड्डी होती है जिसे स्टेपिज नाम से जाना जाता है और इस हड्डी का आकार चावल के दाने से भी छोटा होता है।
- हमारे शरीर में हड्डियों का लगभग 25 % हिस्सा हमारे पैरों की हड्डियों में होता है।
- हमारे मुंह में बैक्टीरिया की संख्या, संसार में मौजूद सभी लोगों से भी ज्यादा होती है।
- हमारा मुंह एक दिन में लगभग एक लीटर लार उत्पन्न करता है
- हमारा मुंह 0.0015 सैकंड में ही स्वाद का पता लगा लेता है जो कि हमारी पलक झपकने से भी तेज है।
- हमारा दिल पूरे जीवन काल में तीन बिलियन से ज्यादा बार धड़कता है।
- क्या आप जानते है इंसानों के दांत, शार्क के दांतों की तरह ही मजबूत होते है।
- ऐसा माना जाता है कि हम इंसानों की नाक एक खरब से अधिक गंधो को पहचान सकती है।
- हमारे बाएं तरफ का फेफड़ा, हमारे दाएं तरफ के फेफड़े से लगभग 10 प्रतिशत छोटा होता है।
- हमारे शरीर में रक्त का वजन, हमारे शरीर के वजन का लगभग 8 प्रतिशत होता है।
- जब हम छींकते है तो हमारे छींक की गति लगभग 100 मील प्रति घंटा होती है।
- आपको जानकार हैरानी होगी की हमारे थूक में हमारा पूरा आनुवंशिक ब्लूप्रिंट होता है।
- क्या आप जानते है, हम अपनी आंखो को एक दिन में केवल 11500 बार ही झपका सकते है।
- दोस्तों हम लोग हमारे जीवन का लगभग 33 प्रतिशत सोने में गुजार देते है।
- ऐसा माना जाता है कि हमारे सिर पर लगभग एक लाख बाल होते है जो कि एक साल में लगभग 6 इंच तक बढ़ते है।
- जो आदमी एनोस्मिया नामक बीमारी से ग्रस्त होता है वह आदमी बदबू का पता लगाने में असमर्थ होता है।
- हम लोग हमारे पूरे जीवन में अपनी अंगुलियों को लगभग ढाई करोड़ बार मोड़ते ( चटकाते )है।
- हमारे मस्तिष्क (दिमाग) में लगभग 60 प्रतिशत भाग में चर्बी होती है। इस कारण से यह हमारे शरीर का सबसे अधिक चर्बी वाला अंग है।
- हमारे दिमाग में एक Amygdala नामक हिस्सा होता है, अगर इस हिस्से को दिमाग से निकाल देते है तो हमारा किसी भी चीज से हमेशा के लिए डर खत्म हो जाएगा।
- प्रत्येक मनुष्य के शरीर में इतनी शक्कर होती है कि उससे दस कप चाय मीठी हो सकती है।
- ऐसा माना जाता है कि मनुष्य, सिर कटने के बाद भी बीस सैकंड तक जिंदा रह सकता है।
- जब कोई मनुष्य तनाव में रहता है तो उसका खून गाढ़ा होने लगता है। इस कारण से खून के थक्के जमने के बहुत ज्यादा चांस होते है। यही कारण है कि ज्यादा तनाव लेने से हार्ट अटैक आता है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें