सपनो में लड़कियां क्यों दिखाई देती है ?

 

अगर सपने में दिखती है लड़की, जानिए स्वप्न शास्त्र में क्या है इसका अर्थ



सपना या ख्वाब आज भी लोगों के लिए पहेली है, इस पर लगातार शोध जारी है लेकिन आज तक कोई ठोस बात सामने नहीं आई। ख्वाब क्या होते हैं, क्यों होते हैं और किसलिए हमें दिखते हैं, ये बात अभी तक लोगों की समझ के परे है। विज्ञान और धर्म दोनों अलग-अलग रूप में इसे परिभाषित करते हैं। लेकिन जो भी हो इसमें कोई शक नहीं कि इस मुद्दे का जिक्र होने पर इंसान एक बार मुस्कुराता जरूर है और ये बात तब और दिलचस्प हो जाती है जब कोई ख्वाब में किसी हसीन महिला या लड़की को देखता है।

सपने में लड़की को खड़े एंव मुस्कुराते हुए देखा है तो सपने में लड़की या महिला आपको जिस रूप में दिखायी देती है, उसी आधार पर ज्योतिष शास्त्र ने उसकी व्याख्या की है। अगर आपने सपने में लड़की को खड़े एंव मुस्कुराते हुए देखा है तो इसका मतलब होता है कि आपकी तरक्की होने वाली है और आपको धन प्राप्ति होगी।
मरने के बाद क्या होता है?
अगर सपने में महिला घूंघट या सजी संवरी दिखे तो... अगर सपने में महिला घूंघट या सजी संवरी दिखे तो इसका अर्थ होता है सपने देखने वाले के घर में कोई खुशखबरी आने वाली है, हो सकता है उसकी शादी तय हो या फिर अगर वो पहले से शादी-शुदा है तो उसके घर में बच्चों की किलकारी गूंज सकती है।

किसी स्त्री या लड़की से साथ संभोग करते दिखे तब... अगर सपने देखने वाला व्यक्ति ख्वाब में किसी स्त्री या लड़की से साथ संभोग करते दिखे तो ये भी धन प्राप्ति का संकेत है, साथ ही ये उसकी लव-लाइफ भी अच्छी होने का संकेत देता है।

बेहद हसीन महिला अगर सपने में कोई बेहद हसीन महिला दिखाई दे तो इसका मतलब ये होता है कि इंसान को उसकी मनचाही नौकरी मिलने वाली है। अगर कोई लड़की फूलों के साथ दिखाई दे तो इसका मतलब भी करियर की नई ऊंचाइयों से ही होता है।

अगर सपने में स्त्री बुर्के या नकाब में दिखे तब... अगर सपने में स्त्री बुर्के या नकाब में दिखे तो किसी करीबी मित्र या संबंधी से धोखा मिलने की संभावना होती है। सपने में अगर स्त्री अपने से दूर जाते हुए दिखाई दे तो यह अशुभ माना जाता है, घर में कोई बीमार हो सकता है या फिर बड़ा खर्चा होने वाला होता है।

रोती हुई दुल्हन अगर किसी व्यक्ति को सपने में रोती हुई दुल्हन दिखती है तो इसका मतलब घर के कलह से होता है। हो सकता है कि पति-पत्नी के बीच झगड़ा हो।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

इतिहास के पांच सबसे बड़े रहस्य, जो आज भी हैं अनसुलझे

समुद्र का पानी खारा क्यों होता है?

इतिहास के ऐसे रहस्य जिन्हें आज तक नहीं सुलझाया गया | Unsolved Mysterious of All Time